फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Dabangs attacked cloth merchant for asking for loan amount

एटाः उधारी की रकम मांगने पर दबंगों ने कपड़ा व्यापारी पर किया हमला

Sat, 05 Nov 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Etah: Dabangs attacked cloth merchant for asking for loan amount
एटा। एटा। थाना व नगर जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज में एक व्यापारी दुकान पर बैठा था, तभी बाइकों पर सवार होकर आए दबंगों ने व्यापारी पर हमलाकर दिया। पड़ोस के व्यापारियों ने दबंगों को ललकारा तो मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गए। व्यापारी ने चार लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

व्यापारी दीपक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि मोहल्ला महावीरगंज में जेडी संस कलेक्शन के नाम से कपड़े की दुकान है। यहां पर शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे बैठा था तभी गांव दौलतपुर मुश्की निवासी रनवीर सिंह पुत्र विजयपाल और पवन कुमार के साथ दो बाइकों पर सवार होकर आए। आते ही आरोपियों ने हमला कर दिया और मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन

हमला होता देख आसपास के व्यापारी आ गए तो आरोपी मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गए। व्यापारी ने बताया कि उसके यहां से आरोपी कपड़े उधार ले गए थे, इस रकम को मांगा गया तो आरोपियों ने एकराय होकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जप्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों एक ही गांव के ही हैं, उधारी की रकम को लेकर मारपीट की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed