{"_id":"58c440a54f1c1bd810dc640d","slug":"etah-and-kasganj-in-color-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा रंग में रंगा एटा और कासगंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा रंग में रंगा एटा और कासगंज
amar ujala
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की जीत पर खुशी मनाते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल के गढ़ में ही सपा का सफाया करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज की है। जिले में भगवा की आंधी का आलम यह रहा कि पहले से आखिरी राउंड तक सपा और बसपा प्रत्याशी भाजपा के मतों के आसपास नजर नहीं आए। इतना ही नहीं आखिरी के दो-तीन राउंड के मतों की गिनती भाजपा प्रत्याशियों और एजेंट्स ने अकेेले कराई।
भाजपा की यह जीत जिले में राम मंदिर लहर से भी बड़ी जीत है। जिले की चाराें सीट पर कब्जा जमाने के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जीत की खुशी में कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने जमकर गुलाल उड़ाया। विधानसभा चुनाव 2017 की मतगणना शनिवार को हुई। इसमें भाजपा ने जिले की चारों सीट अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर में जीत दर्ज की। जिले में सबसे बड़ी जीत मारहरा से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी ने 33,532 मतों से दर्ज की है। वीरेंद्र लोधी को 92,507 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सपा प्रत्याशी अमित गौरव यादव को 59,075 और बसपा प्रत्याशी को 31,966 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं एटा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड ने 21,129 मतों से जीत दर्ज की। विपिन को 82,516 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव को 61,387 और बसपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान को 41,937 मत प्राप्त हुए। जलेसर से भाजपा प्रत्याशी संजीव दिवाकर ने 19808 मतों से जीते। संजीव को 81,502 मत मिले। सपा प्रत्याशी रणजीत सुमन को 61,694 और बीएसपी प्रत्याशी मोहन सिंह हैपी को 35,817 वोट मिले। अलीगंज से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल राठौर ने 13,851 दर्ज की। सत्यपाल राठौर को 88,695, सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव को 74,844, बसपा प्रत्याशी 46,275 वोट मिले। जिले के चारों नवनिर्वाचित विधायक पहली बार विधानसभा चुनाव जीते हैं।
-कासगंज की तीनों सीटों पर फहरा भगवा
कासगंज जनपद में 21 साल बाद भाजपा तीनों सीट जीतने में सफल हुई। वहीं सभी सीटों पर कायम सपा दूसरे और तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
जनपद की सदर विधान सभा सीट पर भाजपा के देवेंद्र राजपूत ने 101540 वोट प्राप्त कर जीत के रिकार्ड तोड़ दिए। उन्होंने सपा प्रत्याशी हशरत उल्ला को 51900 से ज्यादा वोटों से हराया। सपा प्रत्याशी को 49640 वोट मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी अजय चर्तुवेदी 37636 और महानदल प्रत्याशी सुधीर पप्पू यादव को 22203 वोट मिले।
विज्ञापन
अमांपुर विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप ने 85071 मत प्राप्त करके जीत हासिल की। उन्होंने सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी से 41820 वोटों से हराया। सपा प्रत्याशी को 43251 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी देवप्रकाश 33083 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महानदल प्रत्याशी राहुल पांडेय 16937 वोट मिला। पटियाली सीट से भाजपा प्रत्याशी ममतेश शाक्य बसपा का दामन छोड़कर आए थे। पहले दो बार अमांपुर से विधायक रहे ममतेश ने 72340 वोट पाकर सपा प्रत्याशी किरन यादव को 3782 वोटों से हराया। सपा प्रत्याशी को 68658 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर 44099, महानदल प्रत्याशी श्यामसुंदर गुप्ता को सिर्फ 10579 वोट ही मिले। इससे पहले 1991 में राम लहर के चलते भाजपा यहां की तीनों सीट जीतने में सफल रही थी। इसके बाद 1996 में कासगंज विधान सभा से पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में भी तीनों सीटें भाजपा ने जीती थीं।