{"_id":"579a50884f1c1b1a4f21ec6f","slug":"etah-and-kasgang-is-topper-in-plantation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण में टॉप रहा एटा और कासगंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण में टॉप रहा एटा और कासगंज
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के पौधरोपण अभियान को सामाजिक वानिकी प्रभाग ने पंख लगाए हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने की कवायद मेें प्रदेश के 71 जिलों में एटा-कासगंज टॉप पर है। वर्ल्ड रिकार्ड्स की टीम ने भी यहां के अफसरों की सराहना की है।
प्रदेश सरकार ने इस बार 24 घंटे में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए एटा जिले को 3.50 लाख और कासगंज को तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। एटा में 352425 और कासगंज में 3.50 लाख पौधे लगाए गए। इसका स्थलीय और डिजिटल सत्यापन कराया गया। इसके बाद भी वन निदेशालय और गिनीज वर्ल्ड आफ रिकार्ड की टीमें पौधरोपण की मानिटरिंग करती रहीं।
जिला स्तर पर भी अधिकारियों ने निर्धारित समय में पौधरोपण से संबंधित दस्तावेजों को निदेशालय को भेज दिया। जिला सामाजिक वानिकी अधिकारी एसके सक्सेना ने बताया कि पूरे प्रदेश में एटा-कासगंज को पौधरोपण में लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने और उसके बेहतर दस्तावेजीकरण के लिए सराहना मिली।
विज्ञापन
बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम लगातार सेटेलाइट के जरिए पौधरोपण की निगरानी कर रही है। सैटेलाइट टीम के सदस्यों ने भी यहां के अफसरों की सराहना की है।