फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah-Aliganj road remained jammed for 45 minutes due to dumper failure

Etah News: डंपर खराब होने से 45 मिनट जाम रहा एटा-अलीगंज मार्ग

Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Etah-Aliganj road remained jammed for 45 minutes due to dumper failure
जैथरा। कस्बे में शनिवार को दोपहर एक बजे बिजलीघर तिराहा स्थित बरना रोड पर मुड़ते समय एक डंपर खराब हो गया। ऐसे में एटा-अलीगंज मार्ग पर करीब 45 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

डंपर बंद होने पर चालक ने देखा तो पता चला कि उसमें डीजल नहीं है। कुछ ही देर में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। डंपर चालक एक पेट्रोल पंप से डीजल मंगाया, लेकिन डीजल पड़ने के बाद भी डंपर स्टार्ट नहीं हो सका। अन्य वाहन चालकों ने डंपर में धक्का लगाने के साथ ही डीजल पंप चलाई तब बड़ी मशक्कत के बाद डंपर स्टार्ट हो सका। इसके बाद चालक काफी मशक्कत कर बरना रोड पर वाहन को मोड़ सका।
विज्ञापन

बिजलीघर स्थित बरना रोड तिराहे पर इटावा-जालौन की तरफ से बड़े-बड़े डंपरों में बदरपुर, चंबल कुरावली से जैथरा लाई जाती है। इनके ठेकेदार बरना रोड पर अपने डंपरों को खड़ा कराते हैं। इसके बाद कस्बे में दुकानों पर इन्हें खाली कराया जाता है। इस वजह से डंपर बिजलीघर तिराहे से दो से तीन बार एटा तथा अलीगंज रोड पर मुड़ते हैं। चौराहे की चाैड़ाई कम होने की बजह से डंपर बरना मोड़ पर एक बार में नहीं मुड़ पाते, इस वजह से अन्य वाहन चालकों को जाम के झाम का दंश झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed