फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: 400 patients took treatment, two suffering from malaria

एटा : 400 मरीजों ने लिया उपचार, दो मलेरिया से पीड़ित

Sun, 10 Aug 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 10 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Etah: 400 patients took treatment, two suffering from malaria
एटा। मेडिकल कॉलेज में रक्षाबंधन के दिन शनिवार को ओपीडी में भीड़ कम रही। बारिश होने की वजह से भी मरीज कम पहुंचे। 400 मरीजों ने उपचार लिया। दो मरीज मलेरिया पीड़ित निकले। इन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया गया। दोपहर तक उपचार नहीं शुरू किया गया था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शनिवार को त्योहार के मद्देनजर दोपहर 12 बजे तक ओपीडी रही। सुबह 8 बजे से पर्चे बनाना शुरू किए गए। बारिश होने की वजह से करीब 400 मरीजों ने ही पर्चे बनवाए। मेडिसिन विभाग में सिर्फ 80 मरीजों ने ही उपचार लिया। गंभीर मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच कराई गई। दो मरीज मलेरिया पीड़ित निकले। राजीव (35) निवासी जलालपुर सांथल ने बताया कि 4 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही दवा ली, आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में शनिवार को दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने जांच कराई। मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सतेंद्र (55) निवासी कुरीना दौलतपुर ने बताया कि 5 दिन से बुखार आ रहा था। मेडिकल कॉलेज में मलेरिया की जांच कराई गई। इसमें बीमारी की पुष्टि हुई है। संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर लिया है। दोपहर 2 बजे तक दोनों मरीज में से किसी का भी उपचार शुरू नहीं किया गया। वहीं वार्ड में कोई पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद नहीं था। मरीज ठंड लगने से कांप रहे थे। कंबल ओढ़कर सोते मिले। वहीं सामान्य वार्ड में करीब 10 मरीज भर्ती मिले। सीएमएस डाॅ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि ऐसी शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा वार्ड में 20 भर्ती
बच्चा वार्ड में शनिवार को कुल 20 बच्चे भर्ती थे। सभी बुखार, दस्त व पेट दर्द से पीड़ित थे। डॉ. निहारिका ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर करीब 10 बच्चों के परिजन ने डिस्चार्ज करा लिया। वहीं ओपीडी में 50 बीमार बच्चों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed