फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: 3 dead including cab driver, 2 injured

एटा : कैब चालक सहित 3 की मौत, 2 घायल

Sun, 10 Aug 2025 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Etah: 3 dead including cab driver, 2 injured
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में कैब चालक सहित 3 लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

गांव दौकेली थाना ढोलना जिला कासगंज निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि भतीजा अजय (26) दिल्ली में रहकर ओला कंपनी की टैक्सी कार चलाता था। वह शुक्रवार की देर रात वहां से चला तो रिजोर थाना क्षेत्र के गांव गुलालपुर उर्फ नगला बाचा निवासी सहवीर सिंह (40) सवारी के रूप में मिल गया। वह भी दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। इसी थाना क्षेत्र के गांव फफोतू निवासी आराम सिंह और अतर सिंह निवासी मनकापुर थाना सोरों जिला कासगंज भी मिल गए। सभी लोग टैक्सी में बैठकर रक्षाबंधन मनाने के लिए घर आ रहे थे।
विज्ञापन

टैक्सी शनिवार सुबह लगभग 6 बजे अवागढ़ थाना क्षेत्र में चुरथरा चौराहे के पास पहुंची। चालक को नींद की झपकी आ जाने से वह अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना होते ही कार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर चले उपचार के बाद सहवीर की भी सांसें थम गईं। गंभीर रूप से घायल आराम सिंह का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अतर सिंह को सेहत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में गांव दतेई थाना मिरहची निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि भतीजा गौरव (32) शनिवार की सुबह पत्नी व बच्चों को बाइक से ससुराल कस्बा व थाना जैथरा छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में अलीगंज मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव पवांस के पास कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस गौरव को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाई। यहां चिकित्सक ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। बताया कि 4 बहनों के बाद गौरव का जन्म हुआ था। पिता आर्मी में थे। उनकी मौत हो चुकी है। इकलौते भाई की रक्षाबंधन के दिन मौत होने से चारों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरव के एक बेटा और दो बेटियां हैं। मौत की खबर सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी रो-रोकर बेहाल थीं।

इकलौते भतीजे को मेरठ से अवागढ़ खींच लाई मौत
प्रदीप कुमार ने बताया कि भतीजा अजय शुक्रवार को मेरठ से सवारी लेकर दिल्ली पहुंचा था। वहां से एक सवारी आगरा की, 1 सोरों और 2 सवारी एटा की मिल गईं। वह यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए घर लौट रहा था। अवागढ़ क्षेत्र में आगरा रोड पर यह दुर्घटना हो गई। अजय इकलौता होने से सबका लाड़ला था। तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। रक्षाबंधन वाले दिन मौत होने के कारण परिजन सदमे में हैं। बहनें बार-बार रोते हुए कहती हैं कि अब किसके राखी बांधें। वह बार-बार बेहोश हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed