फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   200 boxes from the truck carrying beer from Aligarh in etah

Etah: अलीगढ़ से बीयर लेकर आए ट्रक से 200 पेटियां गायब, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

Sun, 06 Nov 2022 10:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2022 10:08 AM IST
सार

अलीगढ़ से एटा के लिए 1400 बीयर की पेटियां लेकर ट्रक चालक आया था। ट्रक को जीटी रोड स्थित खेमका पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया। बाद में देखा तो ट्रक में बीयर की पेटियां नहीं थीं। 

विज्ञापन
200 boxes from the truck carrying beer from Aligarh in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में जीटी रोड स्थित खेमका पेट्रोल पंप पर बीयर से लदे खड़े ट्रक से शुक्रवार की रात 200 पेटियां गायब हो गईं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। चालक को हिरासत में लिया है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाले गए। आबकारी निरीक्षक की ओर से चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ से एटा के लिए 1400 बीयर की पेटियां लेकर ट्रक चालक अनुज कुमार आया था। ट्रक को जीटी रोड स्थित खेमका पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया। यहां शुक्रवार की रात करीब 200 पेटियां गायब होने की सूचना चालक द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार की ओर से चालक पर बीयर की पेटियां गायब करने का आरोप लगाकर तहरीर कोतवाली नगर में देरशाम दी गई। 

विज्ञापन

ट्रक चालक पर शक 

आबकारी निरीक्षक ने बताया कि चालक की जिम्मेदारी होती है कि माल की सुरक्षा करे, अगर पेटियां गायब हुई हैं तो चालक जिम्मेदार है। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चालक की संलिप्तता जांच में पाई गई है। आबकारी विभाग की ओर से तहरीर मिली है उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक अनुज ने बताया कि ट्रक खड़ा करने के बाद पेट्रोल पंप पर ही सो गया था। सुबह करीब सात बजे सोकर उठा तो देखा कि पीछे का रस्सा व तिरपाल को काटकर 200 पेटियां चोरी कर ली गईं हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। ट्रक स्वामी मुहम्मद अकरम निवासी बाबूगंज का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की है लेकिन हमें नहीं दिखाए गए हैं। पुलिस मामले को उलझा रही है। जबकि बीयर की पेटियां चोरी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed