{"_id":"b9c641a000312e45528f22f7bcc857a1","slug":"eta-pitcher-punch-kalyank-reached-reputation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच कल्याणक प्रतिष्ठा कलश एटा पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच कल्याणक प्रतिष्ठा कलश एटा पहुंचा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
मांगीतुंगी महराष्ट्र में होने वाले पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का संदेश लेकर जैन समाज की कलश रथ यात्रा गुरुवार को एटा पहुंची। यात्रा नगर में कई स्थानाें पर जोरदार स्वागत किया गया।
कलश रथयात्रा बड़े जैन मंदिर से शुरू होकर लोकमन दास तिराहा, होली मोहल्ला, वली मुहम्मद चौराहा, मेहता पार्क, नन्नूमल चौराहा, ठंडी सड़क, जीटी रोड होते हुए जैन धर्मशाला पर संपन्न हुआ। कलश रथ पर सौधर्म इंद्र, सुधीर कुमार जैन, विनोद प्रभा जैन और मंगल आरती दिनेश जैन और राजमती जैन ने उतारी। पुरानी बस्ती बड़े जैन मंदिर में धर्म सभा का आयोजन हुआ। जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता जैन ने बताया कि मांगीतुंगी महाराष्ट्र में जैन समाज की साध्वी गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी द्वारा अखंड पाषाण से विश्व की सबसे ऊंची 108 फीट ऊं ची भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। इसका पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से शुरू होगा। जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता जैन ने बताया कि गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से हो रहा मूर्ति निर्माण जैन समाज के लिए अनोखी उपलब्धि है। मांगीतुंगी में होने वाले पंच कल्याणक में शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। पंचायत अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, सतीश जैन, कोमल चंद्र जैन, प्रवीण चंद्र जैन, पदम चंद्र जैन, सुनील बांदा, सोना जैन, मोहित जैन, अभिषेक जैन, बबिता जैन, कुमकुम जैन, मेघा जैन, इंदु जैन, ऊषा जैन, आसना जैन समेत जैन समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।