फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETA: Electricity theft is going on openly in village Tatarai

एटा: गांव ततरई में खुलेआम हो रही बिजली चोरी

Wed, 21 Dec 2022 07:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
ETA: Electricity theft is going on openly in village Tatarai
जैथरा (एटा)। विकासखंड क्षेत्र के गांव ततरई में विद्युत चोरी का खेल खुलेआम चल रहा है। लोगों का कहना है कई बार अधिकारियों से शिकायत हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गांव ततरई की आबादी करीब दो हजार है। लगभग 120 घर बने हुए हैं। लेकिन विद्युत कनेक्शन 35 ही हैं। कनेक्शन धारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना कनेक्शन वाले लोग कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हैं। ऐसे में कनेक्शन धारकों को लो वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार शिकायत की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। 15 दिसंबर को ही एक शिकायतकर्ता ने एसडीओ से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि पहले शिकायत का शपथ पत्र दो। शपथ पत्र भी उसी दिन दे दिया। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले उपभोक्ता
विद्युत चोरी की शिकायत की गई तो एक बार एटा से गांव में टीम आई। लेकिन चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति की गई। विद्युत चोरी को नहीं पकड़ा गया।
-देव सिंह
विद्युत निगम के कर्मचारियों की सांठगांठ से चोरी होती रहती है। बाहर से बिना सूचना के टीम आए तो चोरी पकड़ी जाए। शिकायत पर कुछ होता ही नहीं है।
-गनेश यादव
शिकायत पर जांच करने गया था। वहां चोरी नहीं मिली। जिस ट्रांसफार्मर से चोरी की बात कही जा रही थी। उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने हटाने नहीं दिया। बाद में ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। वो ट्रांसफार्मर क्रियाशील नहीं है। चेकिंग की जाएगी चोरी होती मिली तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
-वैभव आनंद, अधिशासी अभियंता ग्रामीण प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed