फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Entering the house, beat the teenager, raped, caught the accused

Etah News: घर में घुसकर किशोरी को पीटा, किया दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा

Sun, 30 Jul 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 30 Jul 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Entering the house, beat the teenager, raped, caught the accused
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक किशोरी को मकान में अकेला पाकर युवक घुस गया। अंदर से दरवाजा बंद करके दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार पर आस-पास के लोग और भाई पहुंच गया। दरवाजा खुलवाया और युवक को मौके पर पकड़कर पिटाई करदी। इसकी वजह से वह घायल हो गया। जबकि किशोरी आरोपी की पिटाई से घायल हुई है। इलाज के दौरान आरोपी मेडिकल कॉलेज से भाग गया।
विज्ञापन

भाई का आरोप है कि 17 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी, जबकि अन्य परिजन खेत पर कार्य करने के लिए गए थे। बहन को अकेला पाकर गांव का ही पुनीत घर में घुस गया और उसे पकड़ लिया। जब बहन ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और दुष्कर्म किया। बहन की चीख-पुकार पर पास-पड़ोस के लोग पहुंच गए और मुझको सूचना दी।
विज्ञापन

इधर, किशोरी के भाई व अन्य की पिटाई से घायल आरोपी को उसके परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उपचार कराने के दौरान आरोपी भाग गया। घायल किशोरी को भाई व अन्य परिजन ने मेडिकल कॉलेज में लाकर इलाज कराया। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed