फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Encouraged by giving clean school award

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित

Sun, 03 Jul 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Encouraged by giving clean school award
कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानाचार्यों और प्रधानों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार देते सीडीओ व बीएस? - फोटो : ETAH
एटा। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इसमें 30 विद्यालयों को चयन किया गया था। इनमें से छह प्रधानाध्यापक और पांच प्रधान को सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी और बीएसए संजय कुमार ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत वर्ष 2022 के लिए 30 स्वच्छ विद्यालयों का चयन हुआ था। छह प्रधानाध्यापक प्रथम श्रेणी में शामिल रहे। इनमें ब्लॉक सकीट के प्रावि मिलावली प्रथम की प्रधानाध्यापिका आराधना शर्मा, मावि प्रधानाध्यापक मनीष दुबे, मारहरा ब्लॉक के उप्रावि नयाबांस प्रधानाध्यापिका सुधा कुमारी, अवागढ ब्लॉक के गांव बरा भौंडेला स्थित कंपोजिट विद्यालय प्रधानाध्यापक विशेष कुमार, जलेसर क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय बंजारा प्रधानाध्यापिका प्रेमरज और ब्लॉक शीतलपुर के प्रावि वाहनपुर की प्रधानाध्यापिका श्यामा देवी को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। जबकि चयनित अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी पुरस्कृत कर किया गया।
विज्ञापन

पफंच प्रधानों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इनमें ग्राम पंचायत सालवाहनपुर की अनीता, पुन्हैरा के गिर्राज सिंह, चिलासनी के सुशील कुमार, बिथरा की रेखा और जिन्हैरा की प्रधान लक्ष्मी उपाध्याय शामिल हैं। इस दौरान सीडीओ ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। जबकि बीएसए ने पठन-पाठन और स्वच्छता पर विस्तार से जानकारी दी। डीसी संजय कुमार, संजय मिश्रा, अरुण शर्मा, अविनाश शुक्ला, राजीव यादव, सचिन जैन, अमित चौहान, सुधीर कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed