फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   EMT and pilot of both ambulances reached medical college sacked

मेडिकल कॉलेज पहुंची दोनों एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट बर्खास्त

Tue, 02 Aug 2022 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
EMT and pilot of both ambulances reached medical college sacked
एटा। ऑक्सीजन के अभाव में चार वर्षीय मासूम की मौत के मामले में मंगलवार को तीन और एंबुलेंस कर्मियों पर गाज गिरी है। अब तक इस मामले में चार कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। दोनों एंबुलेंस के ईएमटी (ईएमटी) और पायलट (चालक) को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला फकीर निवासी मुकेश कुमार की चार वर्षीय बेटी मन्नू की ऑक्सीजन की कमी के चलते शनिवार को मौत हो गई थी। मेडिकल कॉलेज पहुंची दो एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिली थी। इसके अगले दिन एक एंबुलेंस के ईएमटी आफताब हुसैन को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान इसी एंबुलेंस के पायलट और दूसरी एंबुलेंस के ईएमटी व पायलट को भी दोषी ठहराया गया है। जिस पर ईएमटी शकील अहमद व पायलट अजय यादव व विनोद कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि निधौली कलां में मौजूद एंबुलेंस में ऑक्सीजन न होने पर ईएमटी पंकज कुमार पर भी सोमवार को कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र की एंबुलेंसों की परखी व्यवस्था
मंगलवार को ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र में एंबुलेंस वाहन प्रभारी एवं मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने एंबुलेंसों का निरीक्षण किया। हालांकि कोई कमी नहीं पाई गई। एंबुलेंस वाहन प्रभारी ने बताया कि अलीगंज क्षेत्र में संचालित होने वाली सभी एंबुलेंसों की जांच की गई, सभी सही अवस्था में मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed