फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Employees not found in lift, Principal expressed displeasure

Etah News: लिफ्ट में नहीं मिले कर्मचारी, प्राचार्य ने जताई नाराजगी

Sat, 20 Jan 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Employees not found in lift, Principal expressed displeasure
एटा। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की व्यवस्थाओं को देखने पहुंची कॉलेज की प्राचार्य को लिफ्ट में कर्मचारी नहीं मिले। इस पर नाराजगी जताई। ब्लड बैंक सहित पैथोलॉजी की व्यवस्थाएं देखीं। इसके अलावा चिकित्सकों के प्रत्येक कक्ष में जाकर मरीजों की जानकारी ली।
विज्ञापन




दो दिन पूर्व कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल निरीक्षण पर आईं थीं। उन्हें ओपीडी सहित इमरजेंसी में कई खामियां मिलीं थीं। उन्होंने व्यवस्थाओें को दुरुस्त करने की बात कही थी। इसी की हकीकत परखने के लिए प्राचार्य शनिवार को कॉलेज की ओपीडी में सुबह 10 बजे ही पा पहुंची। मरीज सीढियों के सहारे ऊपर जाते मिले। इस पर नाराजगी बढ़ गई। कहा कि निर्देश के बाद भी लिफ्ट से मरीज नहीं जा रहे हैं। यहां कर्मचारी ड्यूटी नहीं दे रहे हैं। इस पर पारा चढ़ गया। उन्होंने अधीनस्थों की फटकार लगाते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद वह इमरजेंसी में व्यवस्थाओं को देखने पहुंची। वहां कर्मियों से कहा यहां आने वाले मरीज के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्राचार्य ने बताया कि जो अव्यवस्थाएं मिली हैं, उनको दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन





मेडिकल कॉलेज के नए भवन में मरीजों को भर्ती करने की तैयारी
एटा। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं पटरी पर आने लगी हैं। मरीजों को अब ज्यादा दिन इधर-उधर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। नए भवन में ही सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। यहां मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया के साथ ही पैथोलॉजी को जल्द से जल्द शिफ्ट करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के नए भवन में दो सप्ताह पूर्व ओपीडी शुरू कर दी गई थी। लेकिन यहां चिकित्सक को दिखाने के बाद मरीजों को एमसीएच विंग में जांच के लिए जाना पड़ता है। एक्स-रे के लिए पुराने भवन में जाते हैं। इसके अलावा मरीजों को पुराने भवन में बने एमसीएच विंग में भर्ती किया जा रहा है। इससे मरीजों सहित चिकित्सकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीज और तीमारदार इधर-उधर भटकते ही रहते हैं।
मरीजों को हो रही दिक्कताें को लेकर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी ने नए भवन में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने जुट गई हैं। इसके अलावा मरीजों को नए भवन में बने तृतीय तल पर भर्ती करने की बात कही है। इसके लिए वार्ड को दुरुस्त करने को कहा है। इसके साथ ही पैथोलॉजी को प्रमुखता से नए भवन में लाने के निर्देश दिए हैं। जिससे मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।






लगेंगी एक्स-रे मशीनें
नए भवन में जल्द ही एक्स-रे मशीन लगेंगी। यहां लगने वाली मशीनें भी शासन से आ चुकी है। मशीनें लगने पर मरीजों को एक्स-रे के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। सुविधा इसी नए भवन में मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed