{"_id":"6825dcc83d4143662f011d76","slug":"electricity-theft-detected-in-four-houses-etah-news-c-163-1-eta1004-133580-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चार घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चार घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी
Thu, 15 May 2025 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 15 May 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम की ओर से विद्युत चोरी रोकथाम के लिए रोजाना छापेमार कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रहा है। उसके बाद भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे विद्युत निगम के कर्मचारी व अधिकारी बिजली चेकिंग के लिए निकले। शहर के बालाजीपुरम, भगीपुर, प्रशांत नगर, दुर्गाधाम कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में चेकिंग की। इस दौरान 4 लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए।
कर्मचारियों द्वारा विद्युत चोरी करने वाले घरों की विधिवत वीडियोग्राफी की गई। अधिशासी अभियंता वैभव आनंद ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। टीम में उपखंड अधिकारी उग्रसेन, अवर अभियंता एवं विजिलेंस टीम के साथ लाइनमैन भी उपस्थित रहे। संवाद