फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity production will take time, investigation conducted on Wednesday also

Etah News: बिजली उत्पादन में लगेगा समय, बुधवार को भी हुई जांच

Wed, 11 Oct 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity production will take time, investigation conducted on Wednesday also
एटा। जवाहर तापीय परियोजना में बिजली का उत्पादन शुरू नहीं हो पा रहा है। अब तक कुल 111 मेगावट ही बिजली का उत्पादन हो पाया है। इसके बाद से मशीनों के संचालन में समस्या आ रही है। बुधवार को दिनभर मशीनों में जांच कार्य चलता रहा, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि बिजली उत्पादन में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन




जवाहर तापीय परियोजना 1320 मेगावट की बनाई जा रही है। 660 मेगावट की एक यूनिट पर कार्य पूरा हो गया था इस पर यहां बिजली का उत्पादन करने के निर्देश दिए गए। जहां 23 सितंबर को मशीनों को चलाया गया। इस दौरान 24 सितंबर तक मशीनें चलीं। वहीं 111 मेगावट बिजली का उत्पादन किया गया। इसके बाद से मशीनें फिर खराब हो गईं। 30 सितंबर को मशीनों को दोबारा चालू किया गया। इसके बाद लगभग आठ घंटे मशीनें चली। जैसे ही मशीनों ने लोड उठाया। लोड उठने के कुछ समय बाद ही फाल्ट हो गया और मशीनों को बंद कर दिया गया। इसके बाद से लगातार मशीनों की टेस्टिंग की जा रही है। दूसान कंपनी के इंजीनियर सहित अन्य इंजीनियर व कर्मचारी इसमें लगे हैं। वहीं तकनीकी टीम भी कार्य कर रही है। बुधवार को भी वहां काम चलता रहा, लेकिन इंजीनियरों को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन




मशीनों को दुरुस्त करने का कार्य जारी है। बुधवार को भी दिन भर इंजीनियरों द्वारा टेस्टिंग की गई कम से कम दो से तीन दिन में मशीनें संचालित हो सकेंगी। -मनोज श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता जवाहर तापीय परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed