{"_id":"6571fc2c71c26046c9002474","slug":"electricity-production-will-start-soon-from-jawaharpur-thermal-project-etah-news-c-163-1-eta1001-9353-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जवाहरपुर तापीय परियोजना से जल्द शुरू होगा विद्युत उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जवाहरपुर तापीय परियोजना से जल्द शुरू होगा विद्युत उत्पादन
Thu, 07 Dec 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में स्थापित किए जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना स्थल का ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है जब किसी बड़ी परियोजना का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण करने का मौका मिला है। परियोजना स्थल का भ्रमण करने के बाद कहा कि जल्द यहां विद्युत उत्पादन शुरू होगा।
निरीक्षण के बाद ऊर्जा मंत्री बोले कि सरकार प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत जिले में संचालित जवाहरपुर तापीय परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू होने जा रहा है। सारी व्यवस्थाएं बिजली उत्पादन के लिए कर ली गई हैं। लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में जल्द ही पूर्ण रूप से उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा। यहां 660-660 मेगावाट की दो यूनिट हैं। इनमें से एक यूनिट दिसंबर माह के मध्य से पूर्ण उत्पादन करना शुरू कर देगी। इसके साथ ही दूसरी यूनिट में फरवरी 2024 से उत्पादन शुरू होगा।
प्रबंध निदेशक पी. गुरूप्रसाद, डीएम प्रेम रंजन सिंह, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, परियोजना प्रबंधक अजय कुमार, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एसडीएम सदर भावना विमल, मुख्य अभियंता आरएस कुशवाह, अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वॉल्ब में कमी की वजह से नहीं हो पा रहा था उत्पादन
सितंबर माह में ट्रायल के बाद परियोजना की 660 मेगावाट की एक इकाई से उत्पादन शुरू करने की ट्रायल प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। मगर कोई न कोई कमी बार-बार आ रही थी। जिसकी वजह से उत्पादन कम हो रहा था और लगातार नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद इंजीनियरों ने बारीकी से जांच की तो पता चला कि एक वाॅल्ब खराब है। जिसके कारण उत्पादन में समस्या आ रही है। इसको यहां से चेन्नई भेजा गया, वहां से यह सही होेकर आया है। अब इसी माह विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा।