{"_id":"625d986dfa0add564f0eb35c","slug":"electricity-corporation-scared-of-thieves-no-report-despite-line-theft-etah-news-agr530627643","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों से डरा विद्युत निगम, लाइन चोरी के बावजूद रिपोर्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों से डरा विद्युत निगम, लाइन चोरी के बावजूद रिपोर्ट नहीं
विज्ञापन
एटा। अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव गढ़िया जगन्नाथ में चार महीने पहले लाखों रुपये की सरकारी विद्युत लाइन चोरी हो गई। निगम की जांच में अफसरों ने यह बात मान भी ली, लेकिन चोरी करने वालों से निगम डर गया। चोरों को दबंग बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने से हाथ खड़े कर लिए। आला अफसरों से निर्देश मिलने के बावजूद चार महीने बाद भी यही स्थिति है।
गढ़िया जगन्नाथ निवासी अमरकेश सिंह राठौर ने 22 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री सहित निगम के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे। बताया कि गांव बिल्सड़ से लालपुर बुजुर्ग तक बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने लाइन का पूरा सामान खोलकर व्यक्तिगत सबमर्सिबल के लिए लाइन डाल ली। इस सामान की कीमत लाखों रुपये की है। उनके इस शिकायत पर अलीगंज देहात उपकेंद्र के अवर अभियंता ने जांच की।
जिसकी रिपोर्ट 29 दिसंबर 2021 को उपखंड अधिकारी द्वितीय अलीगंज को सौंपी। इसमें लिखा गया कि मौके की जांच की गई और संबंधित आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए, लेकिन यह भी लिखा कि आरोपी झगड़ालू और दबंग हैं। यह हार्ड केस है, इसे पुलिस से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकी दर्ज कराने में आपका सहयोग जरूरी है। मामला आला अधिकारियों के पास पहुंचने पर जांच समिति बनाई गई। जिसके सदस्यों ने 5 अप्रैल 2022 को शिकायतकर्ता के बयान लिए और मौके पर जाकर निरीक्षण किया।