फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electrical workers protested by taking out a candle march

Etah News: विद्युत कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

Mon, 27 Jan 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Electrical workers protested by taking out a candle march
कैंडल मार्च निकाल विरोध जताते निगम के कर्मचारी।  - फोटो : कैंडल मार्च निकाल विरोध जताते निगम के कर्मचारी।
एटा। निजीकरण का विरोध निगम के कर्मी लगातार कर रहे हैं। सोमवार को कर्मियों ने दिन में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। शाम को सभी कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और विरोध जताया। कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन

जबसे सरकार ने दक्षिणांचल विद्युत निगम का निजीकरण करने की बात कही है, निगम के कर्मी विरोध जता रहे हैं। कर्मियों का कहना है निजीकरण उपभोक्ताओं से लेकर कर्मियों तक के लिए सही नहीं है। लाइनलॉस कम करने से लेकर निगम के कार्यों पर कर्मी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अब निगम को निजीकरण करने की बात की जाने लगी। आगरा में निगम का निजीकरण किया जा चुका है, लेकिन वहां के उपभोक्ताओं से हकीकत को पूछा जा सकता है। कर्मियों को तो दिक्कत होगी ही उपभोक्ता भी निजीकरण में परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बेनर तले शाम के समय निगम के कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने निजीकरण के विरोध में नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान कर्मियों ने कार्यालय से कैंडल मार्च शुरू किया। मार्च अरुणा नगर होते हुए रेलवे रोड पर पहुंचा। वहां से फिर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed