फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Election schools will be set up at booth level

Etah News: बूथ स्तर पर लगेंगी चुनाव की पाठशालाएं

Sun, 11 Feb 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 11 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Election schools will be set up at booth level
एटा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बूथ स्तर तक चुनाव की पाठशालाएं लगाई जाएंगी। माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा के शिक्षक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

स्वीप के नोडल अधिकारी डायट प्राचार्य डॉ जितेंद्र सिंह ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को चुनाव पाठशाला तथा चुनाव गोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा मारहरा क्षेत्र में 14 फरवरी तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। हर बूथ पर कार्यक्रम अनिवार्य रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह आयोजन सुनिश्चित कराएं। जिला समन्वयक दयानंद श्रीवास्तव ने कहा है कि कार्यक्रम के फोटो वीडियो तथा सूचना उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


मेहंदी, पोस्टर, रंगोली की हुई प्रतियोगिता
मतदाता जागरूकता के तहत पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज में मेहंदी, पोस्टर तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नोडल अधिकारी स्वीप डॉ जितेंद्र सिंह तथा जिला समन्वयक दयानंद श्रीवास्तव की मौजूदगी में निर्णायक सीमा यादव, सपना तोमर, गीता सिंह ने विजेताओं की घोषणा की। मेहंदी में दिव्या प्रथम स्नेहा द्वितीय तथा मनु ने तृतीय स्थान पाया। रंगोली में रिया, घनिस्ठा तथा अंजलि, पोस्टर प्रतियोगिता में रिया, अल्फिया, मुस्कान ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed