फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   election mlc crime

सकीट में निर्दलीय प्रत्याशी के बेटे के साथ मारपीट

Tue, 01 Dec 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
election mlc crime
एटा। आगरा खंड शिक्षक, स्नातक चुनाव के दौरान थाना व कस्बा सकीट स्थित बने मतदान केंद्र पर शाम को भाजपा प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, वहीं कुछ समय पश्चात निर्दलीय प्रत्याशी गुमान सिंह यादव भी जा पहुंचे। दोनों प्रत्याशी समर्थकों की ओर से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे।
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी, इसका वीडियो बनाए जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी के पुत्र के साथ मारपीट कर दी गई। वारदात के समय मौजूद सीओ सकीट देव आनंद सहित अन्य पुलिस कर्मी बीच बचाव में जुट गए। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी गुमान सिंह के पुत्र संतोष यादव ने आरोप लगाया कि पोलिंग डंप करने की कोशिश भाजपा प्रत्याशी खुद समर्थकों के साथ कर रहे थे, इसका वीडियो बनाने पर मारपीट की गई। भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ का कहना है कि संतोष यादव न प्रत्याशी थे और न पोलिंग एजेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मतदान केंद्र में सुबह से शाम तक बैठे रहे और भाजपा के करीब पचास वोटरों को लौटा दिया। उनके साथ मारपीट का प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि दोनों पक्षों में वीडियो बनाने को लेकर कहासुनी हुई है मामला शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed