फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   electician protest for PF,Electricity Department,elecrician brawl,elecricians protest

आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने दिया धरना

Mon, 28 Sep 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
electician protest for PF,Electricity Department,elecrician brawl,elecricians protest
जीटी रोड पर कैंडिल मार्च निकालते विद्युत कर्मी। - फोटो : ETAH
एटा। जेई से हुई मारपीट के मामले में आरोपियों पर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर सोमवार को अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, अधीक्षण अभियंता ने एसएसपी से बात की।
विज्ञापन

सितंबर माह में दो बार विद्युत निगम के जेई और कर्मचारियों से मारपीट की गई। इसमें एक बार धुमरी बिजली घर पर और दूसरी बार जलेसर के बेरनी में बिजलीघर पर मारपीट की गई। कहा कि पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। सोमवार को अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता संदीप मित्तल के कार्यालय के बाहर धरना देकर किया। अभियंताओं का कहना था जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं जाते तक तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, लेकिन अधीक्षण अभियंता आरबी राय द्वारा एसएसपी सुनील कुमार सिंह से बात की। एसएसपी ने एक सप्ताह का समय मांगा है। अधीक्षण अभियंता ने बताया आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर एसएसपी से बात की गई तो उन्होंने एक सप्ताह का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed