फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly women beam with joy following the announcement; free travel for life now.

Etah News: घोषणा होते ही खिले बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे, अब उम्रभर मुफ्त सफर

Wed, 26 Aug 2026 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly women beam with joy following the announcement; free travel for life now.
कलेक्ट्रेट सभागार में वृद्ध महिलाओं को फ्री बस सेवा की जानकारी देती केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौ
एटा। सरकार की ओर से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निशुल्क बस यात्रा की घोषणा होते ही बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे खिल उठे। कलेक्ट्रेट सभागार में योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण देखने पहुंची मातृशक्ति ने इसे अपने लिए बड़ी सौगात बताया। महिलाओं ने कहा कि अब प्रदेश में रिश्तेदारों से मिलने के साथ धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा करना भी आसान होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बुधवार को लखनऊ से लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाएं प्रदेश की रोडवेज बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें यात्रा के दौरान आधार कार्ड अथवा निर्वाचन पहचान पत्र दिखाना होगा। योजना की घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, आशीष यादव एमएलसी, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने मातृशक्ति का सम्मान किया। महिलाओं को वस्त्र और मिष्ठान भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, एडीएम प्रशासन संगम लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रक्षाबंधन पर एक साथी के साथ सभी महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन पर भी महिलाओं को विशेष राहत दी गई है। 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली महिलाओं को भी काफी सहूलियत होगी। सहयात्री को भी अपना आधार या वोटर आई कार्ड दिखाना पड़ेगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में वृद्ध महिलाओं को फ्री बस सेवा की जानकारी देती केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौ

कलेक्ट्रेट सभागार में वृद्ध महिलाओं को फ्री बस सेवा की जानकारी देती केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed