Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly woman dies due to heart attack and woman dies due to increase in BP

Etah News: हार्टअटैक से बुजुर्ग और बीपी बढ़ने से महिला की मौत

Tue, 19 Nov 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 Nov 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies due to heart attack and woman dies due to increase in BP
एटा। सर्द मौसम के बीच हृदय रोग के भी मरीज बढ़ने लगे हैं। सोमवार रात हार्टअटैक से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, बीपी बढ़ने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सीने के दर्द के 4 मरीज पहुंचे। भर्ती कर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र की सोमवार रात घर में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। परिजन ने बताया कि हार्टअटैक से राजेंद्र की मौत हो हुई है। इसके अलावा गांव धर्मपुर निवासी डाल कुमारी को सोमवार की रात बीपी बढ़ने की दिक्कत हुई। इसके बाद उन्हें दस्त होने लगे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें धुमरी पीएचसी लेकर पहुंचे वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने उन्हें मृत बता दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा 4 अन्य मरीज सीने में दर्द की शिकायत लेकर इमरजेंसी में पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। सर्दी में रक्त वाहनियां संकरी हो जाती हैं। दिल के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर सामान्य से कुछ ज्यादा हो जाता है, जो दिल के रोगियों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। जिन लोगों का कॉलस्ट्रॉल बढ़ा रहता है उनके लिए यह मौसम खतरनाक होता है। दिल के मरीजों में घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दबाव या जकड़न बढ़ जाती है। ऐसे में सांस फूलने की शिकायत को इस मौसम में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्टअटैक के लक्षण
- सीने में दर्द।
- सांस लेने में दिक्कत।
- थकान और घबराहट।
- ज्यादा पसीना आना।
- पैर में सूजन।
ऐसे करें बचाव
- सर्दी में ज्यादा से ज्यादा गरम कपड़े पहनें।
- सिर और मुंह को ढक कर रखें।
- सुबह उठकर जल्दी स्नान करने से बचें।
- गुनगुना पानी पीएं, ऐसे ही पानी से नहाएं।
- घर में रहकर ही हल्का व्यायाम करें।
- कम से कम 2 घंटा धूप का आनंद लें।
- ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- तैलीय भोजन और फास्ट फूड न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed