फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly man standing outside his house dies after being hit by a car

Etah News: कार की चपेट में आकर घर के बाहर खड़े वृद्ध की मौत

Sun, 30 Nov 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 30 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Elderly man standing outside his house dies after being hit by a car
एटा। घर के बाहर खड़ा एक वृद्ध रविवार को कार की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के ओनघाट निवासी वीरपाल सिंह (60) रविवार को घर के बाहर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन उधर से गुजरा। वीरपाल इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया।
विज्ञापन

दिल्ली से बाइक पर सवार होकर जलेसर थाना क्षेत्र के गांव मंगरेसर लौट रहे सत्यवीर (45) की बाइक पिलुआ थाना क्षेत्र के पुठिया के पास अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में सत्यवीर व उसकी 14 वर्षीय बेटी गोपी घायल हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना में हाथरस जिले के थाना हसायन के गांव अंडोली निवासी श्यामपाल अपनी पत्नी ज्योति व पुत्र रुद्र को लेकर भोगांव शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में अचानक रुद्र का पैर बाइक के पहिए में आ गया। बाइक रोकने की कोशिश में बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में ज्योति और रुद्र दोनों घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव पेसई निवासी 75 वर्षीय रघुवीर भी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। वनगांव निवासी सेजल ई-रिक्शा से बाजार से घर लौट रही थीं। अज्ञात वाहन ने रिक्शे को टक्कर मार दी। हादसे में सेजल घायल हो गईं। उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed