फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   elder sister filed report against younger one for killing father In Etah

Etah News: 'संपत्ति के लिए छोटी ने पिता की हत्या करके नष्ट कर दिया शव' बड़ी बहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 08 Aug 2023 09:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 09:20 PM IST
सार

एटा में संपत्ति के लिए छोटी बहन ने पिता की हत्या करके शव को नष्ट कर दिया। बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
elder sister filed report against younger one for killing father In Etah
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक महिला ने अपनी बहन सहित तीन के खिलाफ पिता की हत्या कर अंतिम संस्कार के माध्यम से शव नष्ट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बीमारी से मौत होने और दोनों बहनों में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद की बात कह रही है। मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


घटना पिलुआ थाना क्षेत्र के नगला भजना गांव की है। गांव निवासी मुनीषा देवी ने अपनी बहन मुन्नेश देवी, बहनोई रुकमपाल और इनके पुत्र पिंटू उर्फ पवन निवासीगण गांव बहादुरगढ़ कोतवाली देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: दामाद को फंसाने के लिए बेटी को जिंदा जला दिया...अब परिजन के साथ गांववाले भी कर रहे नफरत
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बहन ने पिता रामनरेश (70) को गुमराह कर संपत्ति अपने नाम करा ली। इसके बाद अपने गांव बहादुरगढ में ही उन्हें रखा। वहां पर 17 मई 2023 को पिता की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद कोई जानकारी तक नहीं दी और न ही पोस्टमार्टम कराया। आरोप है कि शव का अंतिम संस्कार करके नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: मुंह में ठूंसा कपड़ा, बुरी तरह कुचला, शरीर को चाकू से गोदा; शव देख कांप गए लोग

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों बहनों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। रामनरेश सेवानिवृत्त होमगार्ड थे। उनकी दो बेटियां ही हैं। मौत होने से पहले दोनों के नाम संपत्ति कर दी थी। लेकिन मुनीषा ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी। अब मुन्नेश की जमीन में हिस्सा चाहती है। ऐसा नहीं करने पर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed