{"_id":"651ee3f88473b89fe1057226","slug":"elder-scolded-for-not-doing-household-work-in-etah-younger-brother-committed-suicide-by-hanging-himself-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर का काम न करने पर डांट दिया तो फंदे से झूल गया भाई, घर वालों ने देखा खिसक गई पैरों तले जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर का काम न करने पर डांट दिया तो फंदे से झूल गया भाई, घर वालों ने देखा खिसक गई पैरों तले जमीन
Thu, 05 Oct 2023 09:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:58 PM IST
सार
एटा में घर का काम न करने पर बड़े ने डांट दिया तो छोटा भाई फंदे से झूल गया। घरवालों ने देखा उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
जैथरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार सुबह भाई के डांटने से नाराज किशोर फंदे पर लटक गया। परिजन उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को घर ले गए।
विज्ञापन
मामला जैथरा थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव का है। गांव निवासी श्याम सिंह के 15 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन को जानकारी हुई तो उससे उतारकर वाहन की व्यवस्था करके मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह किशोर के बड़े भाई सुरजीत ने किसी कार्य के लिए कहा था। इसको संदीप ने नहीं किया तो डांट दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Etah: बेटी को पटरी पर खड़ा कर महिला ने नहर में लगा दी छलांग, स्थानीय गोताखोरों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
इसी बात से संदीप नाराज हो गया और घर में ही फंदा लगाकर लटक गया। किशोर की मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है, ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं चाहते और शव को घर ले जा रहे हैं। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि किशोर की मौत होने की खबर थाने पर नहीं दी गई है। मौत किस कारण से हुई है, यह भी नहीं कहा जा सकता। पुलिस कर्मियों को भेजकर जानकारी कराई जा रही है।