{"_id":"676305e0412251a007004c80","slug":"elder-beat-younger-brother-and-his-wife-in-dispute-etah-news-c-163-1-eta1001-127118-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विवाद में बड़े ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विवाद में बड़े ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को पीटा
Wed, 18 Dec 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती घायल मनोज कुमार।
- फोटो : संवाद
एटा। थाना मिरहची के गांव पिथनपुर में बड़े भाई ने मामूली कहासुनी होने के बाद छोटे भाई और उसकी पत्नी को जमकर पीटा। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
गांव पिथनपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि शराब पीने की बात को लेकर शनिवार को बड़े भाई संजय से विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिसकर्मी तो आए मगर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के जाते ही संजय फिर से गालियां देने लगा और धमकी दी। फिर बुधवार सुबह वह शराब पीकर आया और घर के सामने गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी से पीटना शुरू कर दिया।
चीखपुकार सुनकर पत्नी करिश्मा बचाने आई, तो उसके बाल पकड़कर जमीन पर धकेल दिया और बुरी तरह से पीटा। बाद में परिजन उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस अगर पहले ही कार्रवाई कर देती, तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
सीओ सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों के बारे में गहनता के साथ जांच-पड़ताल कराई जाएगी।