{"_id":"61f822663b0046049c6bea06","slug":"eight-year-old-boy-studying-in-hostel-was-beaten-up-with-belts-etah-news-agr522939225","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में पढ़ रहे आठ साल के बच्चे को बेल्टों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में पढ़ रहे आठ साल के बच्चे को बेल्टों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज। कस्बा अलीगंज में अमरोली रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में नौ वर्षीय नितिन निवासी मोहल्ला सुदर्शनदास को बेल्टों से बुरी तरह पीटा गया। बच्चे के साथ उसकी बहन और एक भाई भी पढ़ता है। विरोध करने पर बहन की भी पिटाई की गई। जब मां कोचिंग पहुंची तो बच्चों ने यह बात बताई। जिसके बाद मां बच्चों को घर ले आई।
नितिन कक्षा पांच का छात्र है और कोचिंग के हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई करता है। पिता अनीश गुप्ता का आरोप है कि हॉस्टल में दर्जनों बच्चे रात्रि विश्राम कर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कोचिंग के शिक्षक अमित कुमार और पवन कुमार ने 29 जनवरी की रात बेटे नितिन को बेल्टों से पीट-पीट पीटकर अधमरा कर दिया। बच्चे ने बताया कि उसे लटका कर रात भर पानी डालकर बेल्टों से पीटा गया था। बहन नैंसी ने बताया कि उसको भी पीटा गया। साथ ही शिक्षकों ने धमकी दी कि अगर घरवालों को बताया तो जान से मार देंगे। बच्चों की मां प्रीति गुप्ता उन्हें खाना देने रोज जाती थी।
30 जनवरी को गई तो नैंसी ने उसे पिटाई की बात बताई। इस पर मां तीनों बच्चों को घर बुला लाई। जबकि सोमवार को अन्य लोगों को लेकर कोचिंग पहुंची। जहां कोचिंग संचालकों व शिक्षकों से बहस चलती रही। जिसके बाद परिजन बच्चों का सामान भी उठा लाए। उधर, कोचिंग शिक्षक अमित कुमार का कहना है कि हॉस्टल में पढ़ रहे नितिन की उम्र 12 साल है। उसको कोचिंग की एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके चलते गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। बाद मेें उसके परिजनों को बात भी बताई और पिटाई करने के लिए माफी मांग ली। सीओ राजकुमार ने बताया कि इस तरह का कोई मामला या शिकायत अभी संज्ञान में नहीं आई है। मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।