{"_id":"67587da4f1c95ae9910098e7","slug":"effect-of-strictness-dargah-committee-will-jointly-get-the-broken-boundary-wall-constructed-etah-news-c-163-1-sagr1016-126779-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती का असर : दरगाह कमेटी मिलकर कराएगी टूटी चहारदीवारी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती का असर : दरगाह कमेटी मिलकर कराएगी टूटी चहारदीवारी का निर्माण
Tue, 10 Dec 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। दरगाह के पास एक जमीन पर चहारदीवारी निर्माण का विरोध 24 नवंबर को किया गया। पथराव कर चहादीवारी को तोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की। इसके असर से दरगाह प्रबंध कमेटी ने पत्थरबाजों से किनारा कर चहारदीवारी निर्माण में सहयोग की हामी भरी है।
वक्फ दरगाह कमेटी के पदाधिकारी सोमवार की शाम एसडीएम डॉ. विपिन कुमार मोरल के पास पहुंचे। उन्हें लिखित पत्र सौंपा। कहा कि वक़्फ़ दरगाह के पास की जमीन पर की जा रही चाहरदीवारी का निर्माण दरगाह कमेटी द्वारा सभी के साथ मिलकर कराया जाएगा। हमारी कोशिश है कि यह डर और भय का माहौल खत्म हो। सभी एक-दूसरे के साथ प्रेमभाव से रहें। मुईद्दीन उर्फ बबलू पहलवान, जाहिद खान, धीरेंद्र सिंह, सतीश चंद्र, सुनील कुमार, रियाज खान, अदनान आदि लोग मौजूद थे।