फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   education

उचित रोजगार तलाशें, सब नौकरी के पीछे न भागें

Wed, 11 Dec 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
education
जलेसर के आदर्श इंटर कालेज कैरियर को लेकर प्रशिक्षण देते अधिकारी - फोटो : ETAH
एटा। युवा उचित रोजगार तलाशें, नौकरी के पीछे नहीं भागें। बदले दौर में रोजगार बढ़े हैं नौकरियां नहीं। हर क्षेत्र में नाम कमा रहीं बेटियों के लिए भी रोजगार-नौकरियों की कमी नहीं है। बुधवार को जलेसर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज व एमजीएम इंटर कॉलेज में आयोजित करियर काउंसलिंग में वरिष्ठ सहायक रामबृज पाराशर ने कहा कि सेवायोजन विभाग आज आपके द्वार पंजीकरण एवं विभिन्न क्षेत्रों की नौकरियों की जानकारी देने आया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ राजीव उपाध्याय ने कहा कि कोई विषय कठिन और सरल नहीं होता। आपकी रुचि इसे निर्धारित करती है। लगन व मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। विशेषज्ञ वीके मिश्र ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में गरीबी बाधक नहीं वरन बहाना भर है। जिले के किसान की बेटी वंदना ने गत माह फिलीपींस में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में देश का प्रतिनिधित्व कर इसे साबित कर दिया है। जिला सेवायोजन अधिकारी रामखिलाड़ी ने कहा कि अब घर बैठे सेवायोजन विभाग में पंजीकरण करा रोजगार मेले में क्षमता-योग्यता के अनुसार नौकरियां भी मिल रहीं हैं। प्रधानाचार्य अजय मोहन शर्मा ने विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी पहल से छात्र-छात्राओं को नई दिशा मिलेगी। क्षेम अग्रिहोत्री ने ऑन लाइन पंजीकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed