{"_id":"5df1290c8ebc3e8792796286","slug":"education-etah-news-agr4196090116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त शिक्षकों के स्टे का विरोध करेगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त शिक्षकों के स्टे का विरोध करेगा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलीगंज विकास खंड के बर्खास्त शिक्षकों को उच्च न्यायालय से मिले स्टे का शिक्षा विभाग विरोध करेगा। न्यायालय का आदेश मिलते ही विभाग पूरे तथ्यों के साथ काउंटर दाखिल करेगा। डॉ बीआर आंबेडकर विवि की फर्जी बीएड डिग्री जांच में एसआईटी जांच में फर्जी डिग्री एवं अंकपत्र हेराफेरी मामले में चिन्हित 116 शिक्षकों को तीस नवंबर को बर्खास्त कर दिया गया था।
इसके विरुद्ध कुछ बर्खास्त शिक्षकों ने उच्च न्यायालय से स्टे प्राप्त किया है। इस संबंध में बीएसए संजय ङ्क्षसह ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों के स्टे के विरुद्ध सभी तथ्यों के साथ कोर्ट में काउंटर प्रस्तुत करेगा। फिलहाल उन्हें कोर्ट आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि का इंतजार है।
बुधवार को 25 और बर्खास्त शिक्षकों को उच्च न्यायालय से स्टे मिल गया है। इसके साथ ही 49 अभी तक स्टे ले चुके हैं। शिक्षकों की मानें तो अन्य बर्खास्त शिक्षक भी प्रयागराज में स्टे के लिए डेरा डाले हैं। शीघ्र ही उन्हें भी आदेश मिल जाएगा। बताते चलें कि जिले में 116 शिक्षकों को 30 नवंबर को बर्खास्त किया गया है।