फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   education

एटा में राजकीय मेडीकल कॉलेज मिलना महत्वपूर्ण: खन्ना

Sat, 16 Nov 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
education
निरीक्षण के दौरान ले-आउट देखते कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : ETAH
एटा। संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को सिरांव-मारहरा रोड पर निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। मंत्री को बताया कि 216 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य सीएनडीएस, यूपी जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पाठक को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य मानक व गुणवत्ता के अनुरूप निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए। मानक व गुणवत्ता से समझौता कतई स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि एटा में राजकीय मेडिकल कॉलेज मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। सामान्य अस्पतालों में उपचार तो मिल जाता है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलने से गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए जनपद ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों को राहत मिलेगी। राज्य मंत्री संदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह आदि ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचकर मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एएसपी संजय कुमार, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एसडीएम सदर नंदलाल सिंह, एएसडीएम एसपी वर्मा, एसटीओ गजेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान, देव आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed