{"_id":"6423302053a550197d0038d6","slug":"education-department-started-preparations-for-the-new-academic-session-etah-news-c-25-1-105898-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नए शैक्षिक सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने शुरू कीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नए शैक्षिक सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने शुरू कीं तैयारियां
Tue, 28 Mar 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
एटा। एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो रह है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिक से अधिक बच्चों के पंजीकरण के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। होर्डिंग सहित अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
लोगों को बताया जाएगा कि स्कूल भेजने पर बच्चों को जूते-मौजे सहित यूनिफार्म की धनराशि भी दी जाएगी। बीएसए संजय सिंह ने बताया एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिले हैं कि स्कूल चलो अभियान की तैयारी की जाए। एक माह तक अभियान के दौरान कार्यक्रमों का विवरण बनाया जाए। वहीं डीएम के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि से सहयोग लिया जाए।
अभियान के दौरान बीते वर्ष आउट ऑफ स्कूल हुए बच्चों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीएसए ने बताया नामांकन का अभी लक्ष्य नहीं आया है। उच्चाधिकारियों के जो निर्देश आए हैं, खंड शिक्षा अधिकारियों को दे दिए हैं। अभी अभियान संचालित करने की तारीख भी नहीं आई है।