फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Eastern bitten by hundreds of applicants commotion, put the jam

पूर्वांचल के सैकड़ों आवेदकों ने काटा हंगामा, लगाया जाम

Thu, 10 Sep 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 10 Sep 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
Eastern bitten by hundreds of applicants commotion, put the jam
 बीटीसी 2014 की प्रवेश काउंसलिंग की कट ऑफ सूची को लेकर भ्रमित हुए बाहरी जनपदों के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर गुरुवार को सुबह जमकर हंगामा काटा। साथ ही जीटी रोड पर दो घंटे जाम लगाकर विरोध जताया। इस दौरान जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में पहुंचे एसडीएम व सीओ के समझाने बुझाने पर माने।
विज्ञापन

इन दिनों वर्ष 2014 के बीटीसी प्रवेश को लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर काउंसलिंग जारी है। पूर्व में जारी कट ऑफ मेरिट में हुए बदलाव से अनिभिज्ञ पूर्व मेरिट के आधार पर गुरुवार को पूर्वांचल के ढाई सौ से अधिक अभ्यर्थी काउंसलिंग कराने पहुंचे। लेकिन ऊपर पहुंची मेरिट के चलते वे लोग पहली सूची की काउंसलिंग में नहीं हैं। काउंसलिंग नहीं होने पर भड़के अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं इन आवेदकों ने जीटी रोड पर सुबह साढ़े सात बजे जाम लगाकर एटा-कानपुर मार्ग ठप कर दिया। कुछ ही देर में किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार यादव एवं पुलिस उपाधीक्षक महेशचंद्र ने आंदोलन कारियों की बात सुनी और उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

------------
पूर्वांचल जनपदों से आए अधिकांश आवेदक कट ऑफ मेरिट में नहीं हैं। इसके चलते इनकी काउंसलिंग नहीं की गई। आक्रोशितों ने जाम लगाकर अव्यवस्था की। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। अगली सूची में नाम आने पर नियमानुसार काउंसलिंग कराने का आश्वासन दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---सुनील कुमार, प्राचार्य डायट, एटा
----------
विभाग द्वारा पूर्व में जारी कट ऑफ मेरिट में हुए बदलाव के चलते आवेदकों में भ्रम की स्थिति रही। पुरानी सूचना के आधार पर पहुंचे अभ्यर्थी काउंसलिंग की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए। जिन्हें अगली सूची में नाम आने पर नियमानुसार काउंसलिंग कराने का आश्वासन देकर शांत कर दिया गया।
---सुनील कुमार यादव, उपजिलाधिकारी, सदर एटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed