फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   E-facility center opened for Haj pilgrims

Etah News: हज यात्रियों के लिए खोला गया ई-सुविधा केंद्र

Tue, 12 Dec 2023 11:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
E-facility center opened for Haj pilgrims
एटा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने सोमवार को बताया कि उप्र राज्य हज समिति लखनऊ की ओर से 2024 में हज यात्रा करने वालों के लिए मदरसा बरकातिया इस्लामिया अरबिक स्कूल किदवई नगर और मदरसा फारूख ए आजम जलेसर में ई सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं। दोनों केंद्रों का शाहनवाज हुसैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ऑनलाइन आवेदन 4 से 20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट जारी होना व उसकी वैधता 31 जनवरी 2025 तक होना आवश्यक है। हज सत्र 2024 के ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी आफ इंडिया मुम्बई की वेबसाइट व मोबाइल एप ‘‘हज सुविधा‘‘ पर भरे जा सकेंगे। आवेदन में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर आवेदक जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed