फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Due to wife's infidelity, she hanged her life

एटा: पत्नी की बेवफाई के कारण फंदे पर लटक कर दी जान

Wed, 08 Feb 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 Feb 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Due to wife's infidelity, she hanged her life
एटा/अलीगंज। एक युवक ने पत्नी की बेवफाई के कारण फंदे पर लटक कर जान दे दी। आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी साथ नहीं रहना चाहती थी। पत्नी को काफी मनाने का प्रयास किया, फिर भी साथ नहीं दिया तो आहत होकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


गांव नगला श्याम निवासी रवी कुमार (22) ने मंगलवार की रात खेत में नीम के पेड़ पर मफलर से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। रजनेश कुमार ने बताया कि बड़े भाई रवी कुमार की शादी तीन जुलाई 2022 को खुशबू निवासी गांव कलहार थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। शादी को करीब आठ माह हो गए, लेकिन वह तीन बार ही आईं और 30 दिन भी नहीं रुकीं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भाई काफी चाहता था, लेकिन भाभी रुकना नहीं चाहती थी। कई बार भाई पर चाकू व हसिया से हमला भी किया, लेकिन भाई फिर भी साथ चाहता था। मंगलवार को भी भाभी को किसी तरह से बुलाया गया, लेकिन दो घंटे रुकने के बाद चली गई। इसके बाद भाई बेहद तनाव में आ गया और उसने घर में कहा भी कि अब पत्नी बेवफा हो गई है, वह मेरे साथ नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शाम को सभी लोग घर पर सो गए। भाई किसी समय घर से निकल आया और पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि युवक की आठ माह पूर्व शादी हुई थी, पत्नी घर नहीं रह रही थी, इसकी वजह से खुदकुशी करने की बात परिजनों द्वारा बताई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed