{"_id":"6793c3d14c29732f0d04676d","slug":"due-to-shock-sumans-mother-in-laws-health-deteriorated-admitted-to-medical-college-etah-news-c-163-1-eta1001-128727-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सदमे में सुमन की सास की तबीयत बिगड़, मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सदमे में सुमन की सास की तबीयत बिगड़, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Fri, 24 Jan 2025 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र थाना कोतवाली देहात के गांव नगला पवल में आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक महिला ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। घर में मृतका की सास रामबेटी और 6 बच्चे रह गए हैं। बुजुर्ग सास का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसा सदमा लगा कि पहले से बीमार रामबेटी की हालत और बिगड़ गई। शुक्रवार को बेटी लक्ष्मी ने उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
लक्ष्मी ने बताया कि भाभी की मौत के बाद घर में सभी परेशान हैं। मां पहले से काफी बीमार चल रही हैं। जब से भाभी सुमन की मौत हुई है तब से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इनको काफी गहरा सदमा लगा है। तीन दिन से लगातार दिन-रात रो रही हैं। सोचती रहती हैं कि बेटा-बहू तो रहे नहीं अब इन बच्चों को कैसे संभाला जाएगा।
इसी चिंता में ज्यादा परेशान हो गईं तो शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ गई। सांस लेने में समस्या हो रही थी। घर पर मौजूद बच्चे हालत देखकर घबरा गए और रोने लगे। बड़ी नातिन छाया ने एंबुलेंस मंगाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उपचार चल रहा है। डॉ. मानवेंद्र सिंह ने नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए कि रामबेटी का विशेष ख्याल रखा जाए। वार्ड में भर्ती रामबेटी किसी को आने पर देखते ही रो पड़ती हैं।