फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Due to poor visibility in the fog, two cars drove into the river; a major accident was narrowly averted.

Etah News: कोहरे में नहीं दिखी सड़क, नदी में उतरीं दो कारें, बड़ा हादसा टला

Sun, 14 Dec 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Due to poor visibility in the fog, two cars drove into the river; a major accident was narrowly averted.
शहर के अमापुर रोड पर नदी में उतरी हुई कार। स्रोत पुलिस विभाग
एटा। अमांपुर रोड पर कोहरे के कारण चालकाें को सड़क नजर नहीं आई। दो कारें नदी में उतर गईं। गनीमत रही कि नदी सूखी थी जिससे इनमें बैठे सभी लोग सुरक्षित बच गए। कोतवाली देहात पुलिस ने पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए कारों को निकलवाया।
विज्ञापन

हादसा रात करीब 10:45 बजे हुआ। मरथरा चौकी प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि दो कारों के नदी में गिरने की सूचना मिली। पीआरबी और कोबरा टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। अंधेरा, ठंड और कोहरे के बीच पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों कारों को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार एक कार में कैलाश सिंह अपने परिवार के साथ अमांपुर में एक विवाह समारोह से घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी कार में सवार लोग इटावा से अमांपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

घना कोहरा होने के कारण चालक सड़क का अंदाजा नहीं लगा सके और एक के पीछे एक दोनों वाहन सूखी नदी में जा गिरे। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। समय रहते पुलिस टीम की मुस्तैदी से सभी लोगों की जान बच गई। रेस्क्यू के बाद सभी को उन्हीं के वाहनों से रवाना कर दिया गया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ेगा। ऐसे में बेहद सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और कोहरे के समय अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed