{"_id":"67e4010cf6f0307234089b54","slug":"due-to-one-digit-being-wrong-the-entire-amount-transferred-to-another-account-was-refunded-etah-news-c-163-1-eta1001-131501-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक अंक गलत होने से दूसरे खाते में गई पूर्ण धनराशि कराई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक अंक गलत होने से दूसरे खाते में गई पूर्ण धनराशि कराई वापस
Wed, 26 Mar 2025 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची के गांव नगला खार निवासी एक व्यक्ति ने फोन पर के माध्यम से एक अंक गलत होने पर 32450 रुपये दूसरे खाते में चले गए। थाना साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई है।
थाना साइबर क्राइम प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि नगला खार निवासी श्यामबाबू ने फोन पे के माध्यम से खाते में पैसे डाले। मगर एक अंक गलत हो जाने की वजह से धनराशि किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पहुंच गई। 32400 रुपये किसी दूसरे के खाते में जाने पर श्याम बाबू ने 1930 पर कॉल की और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना साइबर क्राइम टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। तत्पश्चात लाभार्थी खाताधारक से संपर्क करते हुए बैंक की औपचारिकताओं को पूर्ण किया गया। तब कहीं जाकर शिकायतकर्ता की पूर्ण धनराशि खाते में वापस कराई गई। संवाद