{"_id":"65959a87d66be97be7095e1f","slug":"drunken-car-riders-hit-five-people-injured-one-one-died-etah-news-c-163-1-sagr1016-10766-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नशे में कार सवारों ने पांच लोगों का टक्कर मार किया घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नशे में कार सवारों ने पांच लोगों का टक्कर मार किया घायल, एक की मौत
Wed, 03 Jan 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। बुधवार देर शाम पिदौरा की तरफ से आ रही कार ने नगला कोठी पर सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार दो लोगों से टकरा गई। सभी घायलों को ग्रामीण कस्बे के एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए। अलीगढ़ रेफर किए गए एक युवक की मौत हो गई। कार सवार नशे में थे। जिनको पकड़ लिया गया है।
बुधवार की शाम नगला कोठी गांव के पास वाहन के इंतजार में तीन लोग खड़े हुए थे। तभी बेकाबू कार ने इनको टक्कर मार दी। इनमें गंभीर घायल पवन उर्फ विक्की (20) निवासी मोहल्ला कायस्थान को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं महाराज सिंह और रेशमा देवी निवासी नगला कोठी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इन लोगों को टक्कर मारने के बाद कार एक बाइक से जा टकराई। बाइक सवार विशेष और इसकी मां सुनीता निवासी नगला झुन्नी घायल हो गए। इसके बाद कार एक भैंस से टकराकर विद्युत खंभे में घुस गई। घायल मां-बेटे को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान ने बताया कि एक तेज रफ्तार से आ कार ने इन लोगों को टक्कर मारी है। सूचना पर जाकर कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। तीनों लोग शराब के नशे में थे। नशे में ही गाड़ी चला रहे थे। कार में शराब के 2 पौवे भी मिले हैं।