{"_id":"66e72319820d6c5d3d058ef2","slug":"drug-addict-rats-first-drank-alcohol-now-ate-ganja-etah-news-c-163-1-sagr1016-122842-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी चूहे : पहले पी शराब, अब खा गए गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी चूहे : पहले पी शराब, अब खा गए गांजा
Sun, 15 Sep 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के चूहे नशेड़ी हो गए हैं। तीन साल पहले जहां थाने में रखी शराब गटक गए तो अब थाने में रखा गांजा खा गए हैं। पकड़े गए 5.20 करोड़ के गांजे के कुछ पैकेट मालखाने के अंदर रखे-रखे कट गए। जिसमें गोलमाल की आशंका है। हालांकि, पुलिस का तर्क है कि पैकेट चूहों ने कुतरे हैं।
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की ऑपरेशनल इकाई आगरा में तैनात सीओ इरफान नासिर खान ने 6 फरवरी 2024 को मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर टोल प्लाजा से एक कैंटर को दो लोगों सहित पकड़ा। इस कैंटर में पुरानी साड़ियों की गांठों में छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा था। गांजा 10.41 क्विंटल बैठा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5.20 करोड़ रुपये बताई गई। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वो सिंडिकेट के रूप में काम करते हैं। इस गांजे को ओडिसा से ला रहे थे। अलीगढ़ एवं आसपास के जिलों में इसकी सप्लाई की जानी थी। बहरहाल, एंटी नार्कोटिक्स की टीम ने थाना मलावन में मुकदमा दर्ज कराकर गांजा मालखाने में दाखिल करा दिया।
पिछले महीने जब तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा तय निरीक्षण में पहुंचे तो उन्हें मालखाने के अंदर गांजे के पैकेट कटे हुए मिले। इस शक हुआ तो उन्होंने अपने स्तर से जांच भी शुरू की। लेकिन कुछ समय बाद उनका स्थानांतरण हो गया। एसएसपी इनसे पहले ही बदल गए थे। ऐसे में नए अधिकारियों के आने पर मामला पूरी तरह दब गया। आशंका है कि पैकेटों को काटकर काफी मात्रा में माल निकाल लिया गया है। थाने पर उस समय तैनात हैड मुंशी को भी वहां से हटाया जा चुका है। वर्तमान थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय का कहना है कि साहब निरीक्षण के लिए आए थे, कुछ पैकेट कटे थे, जिन्हें चूहे कुतर गए हैं। संवाद
विज्ञापन
2021 में गायब हुई थी शराब
मार्च 2021 में भी इसी से मिलता-जुलता गोलमाल कोतवाली देहात में किया गया था। यहां शराब की 1400 पेटियां गायब कर दी गईं। उस समय तत्कालीन डीएम विभा चहल ने सक्रियता व गंभीरता दिखाते हुए खुद कमान हाथ में ली और पूरे मामला का पर्दाफाश किया। अलीगढ़ से मंडलायुक्त और आईजी को भी बुला लिया था। जिसके चलते स्थानीय पुलिस द्वारा मामला दबाने की कोशिश नाकाम हो गई। तत्कालीन थाना प्रभारी और मालखाने के मुंशी को निलंबित कर एफआईआर लिखी गई थी। बाद में पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा था कि चूहों ने शराब की पेटियां काट दी थीं, जिसके चलते शराब नष्ट हो गई।
वर्जन
हम अभी कुछ समय पहले ही आए हैं, इस तरह की कोई जांच या रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पता कराएंगे, गड़बड़ होगी तो कार्रवाई भी की जाएगी। -श्याम नारायण सिंह, एसएसपी