{"_id":"654290d4977cd538530a58dc","slug":"driver-carrying-junk-from-gorakhpur-absconds-with-dcm-etah-news-c-163-1-sagr1017-7765-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गोरखपुर से कबाड़ लेकर निकला चालक डीसीएम लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गोरखपुर से कबाड़ लेकर निकला चालक डीसीएम लेकर फरार
Wed, 01 Nov 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कबाड़ सहित डीसीएम वाहन लेकर फरार चालक के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गोरखपुर से कबाड़ का सामान लेकर पंजाब के लिए रवाना हुआ था, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद चालक व मालिक ने अपने मोबाइल नंबरों को बंद कर लिया। अब ट्रांसपोर्टर ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ट्रांसपोर्टर अंकित सिंह निवासी मोहल्ला बोम्टा गौंडा जिला गोरखपुर ने रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि वह एके ट्रांसपोर्ट का मालिक है। 3 अक्तूबर को वाहन संख्या यूपी 82टी 6549 में कबाड़ लोड कराया था। चालक राजकुमार को वाहन सहित पंजाब के लिए रवाना किया था। आरोप है कि 7 अक्तूबर को चालक ने फोन करके बताया कि तहसील सदर के सामने जीटी रोड पर वाहन खराब हो गया और फोटो व वीडियो भी भेजे थे। दो बार में 5500 रुपये खाते में डलवाए, लेकिन चालक सामान लेकर पंजाब नहीं पहुंचा। 11 अक्तूबर को कॉल किया तो उसका मोबाइल फोन बंद जाने लगा।
आरोप है कि इसके बाद गाड़ी मालिक दिनेश चंद्र निवासी मुबारिकपुर थाना मलावन को फोन किया तो उसने आश्वासन दिया कि समय से माल पहुंच जाएगा, लेकिन बाद में मालिक का भी नंबर बंद जाने लगा और माल पंजाब नहीं पहुंना। इससे साबित हो रहा है कि लाखाें रुपये का सामान लेकर चालक व मालिक षड्यंत्र के तहत वाहन लेकर फरार हो गए हैं। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि ट्रांसपोर्टर एसएसपी से मिला था, उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, मामले की जांच कराई जा रही है।