फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Drinking water sanitation van flagged off

Etah News: हरी झंडी दिखाकर पेयजल स्वच्छता वैन की रवाना

Sat, 03 Feb 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 03 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Drinking water sanitation van flagged off
एटा। अलीगंज विकासखंड कार्यालय से जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति द्वारा शनिवार को पेयजल स्वच्छता वैन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

बीडीओ गोपाल गोयल, जेई आरईडी मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वैन को गांवों के लिए रवाना किया। स्वच्छता वैन के साथ आए रामानंद तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जाकर पेयजल के संबंध में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। दूषित पेयजल के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को विकासखंड परिसर में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। जहां टीम ने नाट्य प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।

बीडीओ ने कहा कि पानी के लिए लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। गंदे पानी की वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हैंडपंप के आसपास गंदगी नहीं होने दें। साफ और शुद्ध पानी का ही इस्तेमाल करें। गंदा पानी पीने से चर्म रोग और कैंसर जैसी भयंकर बीमारियां हो सकती हैं। ऋषिकेश त्रिपाठी, अतुल कुमार पांडेय, अनिल साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed