फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   drenched in light from the ground to the sky

जमीन से आसमान तक हुआ रोशनी में सराबोर

Fri, 05 Nov 2021 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
drenched in light from the ground to the sky
पुरा गांव मे एक घर में सजाई गई रंगोली ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर, कस्बों और गांवों में बृहस्पतिवार की रात दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। रंगोली और सजावट के सामान से लोगों ने घरों का शृंगार किया। महालक्ष्मी के पूजन के बाद आतिशबाजी की गई। जमीन से लेकर आसमान तक रोशनी में सराबोर हो उठा। लोगों में सतरंगी उत्साह का संचार हो गया।
विज्ञापन

मुहूर्त के हिसाब से लोगों ने प्रतिष्ठानों और घरों में भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। आपस में मिलकर एक-दूसरे को शुभकानाएं दीं और बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं ने घरों के आंगन और दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजाई। वहीं घरों को विद्युत झालरों के अलावा फूलमाला, सजावटी माला, बंदनवार आदि से सजाया। साथ ही घरों के अंदर और बाहर लोगों ने दीपमालाएं बनाईं। पूजन और शुभकामनाएं के बाद आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ। तरह-तरह के पटाखों की रोशनी और आवाज का आनंद लोग लेते रहे। देररात तक यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

पटाखों पर फूंक डाले करोड़ों रुपये
दिवाली के उत्साह में शौकीनों ने पटाखों पर करोड़ों रुपये फूंक डाले। पटाखा व्यवसायी सोहेल ने बताया अकेल शहर के सैनिक पड़ाव में ही दो करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे बिके हैं। इसके अलावा अन्य कस्बों में भी पटाखों की बिक्री जमकर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed