फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dowery problm

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या

Thu, 13 Aug 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
dowery problm
एटा/राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया जगन्नाथ में बृहस्पतिवार की सुबह दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। विवाहिता ने गांव के ही युवक के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। मृतका के भाई ने ससुराल के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में चचेरी सास गिरफ्तार कर ली गई है।
विज्ञापन

युवती के भाई आलोक चौहान निवासी गढिय़ा जगन्नाथ ने बताया कि गांव के ही प्रबल प्रताप उर्फ नवीन ने उसकी बहन अलका चौहान के साथ 16 अप्रैल 2019 को प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर बहन को मारपीट प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह प्रबल प्रताप उर्फ नवीन सहित सात ससुरालीजनों ने बहन की मारपीट कर हत्या कर दी। आसपास के लोगों की सूचना पर जब मौके पर जाकर देखा तो बहन के मुंह और नाक से खून बह रहा था। वहीं कंधे पर चोट के निशान थे। हत्या करने के बाद ससुरालीजन शव को घर में ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने प्रबल प्रताप उर्फ नवीन, सबल कुमार, अनिल सिंह, राकेश सिंह व राकेश, मुन्नी देवी, सुनीता और अरविंद उर्फ गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी मुन्नीदेवी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed