फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Doctors' leave cancelled, special duty in emergency

Etah News: चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त, इमरजेंसी में विशेष ड्यूटी

Sun, 24 Mar 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Doctors' leave cancelled, special duty in emergency
एटा। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। सीएचसी-पीएचसी के चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में त्वचा, नेत्र विशेषज्ञ व सर्जन की 24 घंटे के लिए विशेष ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि इमरजेंसी में पर्व के दिन तीन चिकित्सकों की तैनाती रहेगी। अन्य चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल कॉलेज में बुलाया जाएगा। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र प्रताप ने बताया इमरजेंसी में स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या को त्योहार को लेकर बढ़ाया गया है। 35 स्वास्थ्य कर्मी इमरजेंसी में ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन


उधर, सभी 8 सीएचसी व 32 पीएचसी पर होली को देखते हुए चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर इमरजेंसी में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। पर्व के दिन 108 व 102 एंबुलेंस सेवा को हाई अलर्ट मोड में रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की घटना होने पर सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस संबंधित स्थान पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये सावधानियां बरतें
सीएमएस ने कहा कि होली खेलने से पहले नारियल या सरसों का तेल हाथ व चेहरे पर लगा लें। इससे किसी भी प्रकार के रंग का असर नहीं होगा। हर्बल रंग व गुलाल का ही प्रयोग करें। यदि आंख में किसी कारणवश रंग या गुलाल पड़ता है तो आंख पर पानी की छींटे मारें। आराम न मिलने पर तत्काल नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। रंग खेलने के बाद नहाते समय साबुन का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed