{"_id":"67c59c6d82231fd12908f75f","slug":"doctors-did-not-reach-the-bone-department-till-930-am-etah-news-c-163-1-sagr1019-130444-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी विभाग में सुबह 9:30 तक नहीं पहुंचे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डी विभाग में सुबह 9:30 तक नहीं पहुंचे चिकित्सक
Mon, 03 Mar 2025 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Mar 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
हड्डी रोग विभाग में सुबह साढ़े नौ बजे खाली पड़ी कुर्सियां।
- फोटो : हड्डी रोग विभाग में सुबह साढ़े नौ बजे खाली पड़ी कुर्सियां।
एटा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चिकित्सक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। पहुंचने वाले मरीज परेशान हैं। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। सुबह 9:30 बजे तक हड्डी रोग विभाग में चिकित्सक नहीं पहुंचे थे। जबकि ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक का है।
कक्ष के बाहर अलीगंज सहित अन्य स्थानों से आए मरीज बाहर बैठे हुए थे। कोई आधा तो कोई 1 घंटे से चिकित्सकों का इंतजार कर रहा है। ऐसी ही स्थिति मनोचिकित्सक कक्ष की थी। यहां मरीज पहुंच गए थे, लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं थे। मेडिसिन विभाग में दोनों कक्षों में प्रशिक्षु चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। दोनों कक्षों में साढ़े 9:30 बजे तक 110 मरीजों का उपचार हो गया था।
दृश्य 1: खाली पड़ी थीं कुर्सी
हड्डी रोग विभाग में सुबह साढ़े 9:30 बजे चिकित्सकाें की कुर्सी खाली पड़ी थीं। वहीं कक्ष के बाहर पड़ी ब्रेंच पर मरीज चिकित्सकों के इंतजार में बैठे हुए थे। मरीजों ने बताया कि उनकी कोई सुन ही नहीं रहा है। बता भी नहीं रहा है कि चिकित्सक आएंगे भी या नहीं।
विज्ञापन
दृ्श्य 2: एक कर्मी था कक्ष में मौजूद
मनोचिकित्सक कक्ष में चिकित्सक 9:35 बजे तक नहीं पहुंचे थे। एक स्वास्थ्यकर्मी रजिस्टर लिए कक्ष में बैठा हुआ का। वहां कक्ष में एक मरीज भी अंदर खड़ा था। बताया चिकित्सक का इंतजार करते हुए 20 मिनट हो गए हैं। एक अन्य मरीज कक्ष के बाहर बैठा हुआ था।
हाथ में दिक्कत हो गई है। चिकित्सक को दिखाने आए थे। सुबह 8:15 पर आ गए थे। पर्चा बनवाने के बाद से कक्ष के बाहर 8:30 बजे से बैठे हैं। अब तक चिकित्सक नहीं आए हैं। -अनीता, अलीगंज
पैर में दिक्कत हो गई है। पर्चा बनवाने के बाद 9 बजे से चिकित्सक के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई चिकित्सक नहीं आया है। किसी से पूछो तो कोई कुछ बता भी नहीं रहा है। -सुदामा, भगीपुर
ओपीडी सुबह 8 बजे शुरू हो जाती है। अब चिकित्सक 9:30 बजे तक कक्षों में नहीं पहुंचे तो मामले को दिखवाया जाएगा। -डॉ. रजनी पटेल, प्राचार्य