{"_id":"66c4d457508419818300fd9e","slug":"doctor-molested-in-medical-college-etah-news-c-163-1-eta1001-121598-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक के साथ छेड़छाड़
Tue, 20 Aug 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। बंगाल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ हुई घटना का आक्रोश थम नहीं पा रहा है कि जिले के मेडिकल कॉलेज में भी एक महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ व धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है गालियां देते हुए पिटाई भी की और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। जिसके बाद से वह भयभीत है। पीड़िता कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डाक बगलिया में मेडिकल कॉलेज का अस्पताल संचालित है। यहां एक महिला चिकित्सक प्रतिदिन ड्यूटी करने आती है, आरोप है कि एक युवक प्रतिदिन उसका पीछा करता है। 18 अगस्त को शाम लगभग 5 बजे पांचवीं मंजिल पर युवक ने उससे छेड़छाड़ की और जीने की तरफ खींच कर ले गया। वहां गालियां देते हुए पिटाई की। 19 अगस्त को भी सुबह-सुबह जब वह ड्यूटी पर पहुंची तो आरोपी वहां आया और हाथ पकड़ कर खींचने लगा। गालियां देते हुए बोला फोन पर बात नहीं करोगी, तो ऐसी ही पीटूंगा और लात घूंसों से मारने लगा। चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद अन्य चिकित्सक व कर्मचारियों ने किसी तरह से मुझे बचाया। आए दिन घर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक पीछा करते हुए गालियां देता है और तेजाब डालकर जान से मारने की बात करता है।
महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना की जानकारी है, पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रजनी पटेल, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। -योगेंद्र सिंह, एएसपी क्राइम
दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर छेड़छाड़ की दर्ज कराई रिपोर्ट
एटा। कोतवाली नगर में महिला चिकित्सक के पिता के खिलाफ दूसरे पक्ष की ओर से घर में घुसकर पीटने, जानलेवा हमला करने और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया गया उसके पुत्र के साथ मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के पुत्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद 19 अगस्त को सुबह आरोपी अपने पुत्र व भाइयों को लेकर घर के बाहर खड़ा होकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर मुख्य दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर घुस आया। सभी ने मिलकर मेरे पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। घर में मौजूद पत्नी और रक्षाबंधन पर आई पुत्री ने बचाने की कोशिश की तो उनके साथ हाथापाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की। इन लोगों की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग आए और बचाने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखा हुआ सामान तोड़ दिया। घटना की फुटेज भी सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।