{"_id":"68f2aa31c50309a8720dbc5d","slug":"doctor-found-absent-during-inspection-served-notice-etah-news-c-163-1-eta1004-140690-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक, थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक, थमाया नोटिस
Sat, 18 Oct 2025 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
क्षय रोग अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को पीएचसी सिरसारी का निरीक्षण किया। एक चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जिन्हें नोटिस थमाया गया है। चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव कुसाढ़ी स्थित क्षय रोग अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मी सुनील और शिवानी के अभिलेख पूरे नहीं मिले। इस पर सीएमओ ने एक सप्ताह में अभिलेख पूरे कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने बिजली कटौती की परेशानी से अवगत कराया।
बोले मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत से विभागीय कार्य में काफी परेशानी आ रही है। इस संबंध में सीएमओ ने विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता से संपर्क करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसारी का निरीक्षण किया। यहां पर चिकित्सक हर्षवर्धन अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलता है तो विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।