फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Do not take the lives of innocents , how dare to kill childs

मासूमों से कैसी दुश्मनीः क्या जान लेते हुए नहीं कांपे हैवानों के हाथ

Sun, 03 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 03 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Do not take the lives of innocents , how dare to kill childs
मां के आंचल में छिपकर सोया एक साल का अलकेश तो दूसरा घर के बाहर खेलता सात साल का विकास। बच्चे वैसे ईश्वर का रूप होते हैं। उनके मासूम चेहरे तो पल भर में गुस्सा दूर कर देते हैं। लेकिन इनके लिए हत्यारे हैवान बन गए थे। न इन बच्चों के मासूम चेहरों पर तरस आया और न ही इनकी हत्या करते वक्त उनके हाथ कांपे। बेरहमी से हत्या के बाद शवों को गड्ढे खोदकर दबा दिया गया। हर तरफ यहीं चर्चाएं और सवाल, हत्यारों की यदि कोई दुशमनी या खुन्नस थी तो इनके परिवारीजनों से होगी। इन मासूमों ने उनका क्या बिगाड़ा। यह तो दुशमनी और दोस्ती के मायने भी नहीं जानते थे। हर कोई हत्यारों को कोस रहा था, लानत देता नजर आया।  
विज्ञापन

 
अलकेश गांव बेगमपुर निवासी यूनिस का इकलौता पुत्र था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। उसकी मां शकीला का रो-रोकर बुरा हाल है।  यूनिस नगर के आगरा चौराहा स्थित एक दुकान पर कार-जीप की डेंटिंग व पेंटिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल की शाम छह बजे घर के बाहर से बच्चे का किन्हीं अज्ञात लोगोें ने अपहरण कर लिया था और गांव से दो सौ मीटर दूर स्थित एक 40 फुट गहरे कुएं में फेंक दिया था। इसके बाद कुएं को ढक दिया था। रात 11 बजे बच्चे को ढूंढते हुए जब वह वहां पहुंचे और उसके रोने की आवाज सुनकर उसे कुएं से वह निकाला था। बच्चे को सकुशल देख कोतवाली पुलिस से शिकायत नहीं की थी। इसके चलते फिर से बालक को अगवा कर लिया और उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में दफना दिया। कुछ लोगों का कहना है कि किसी ने तंत्र मंत्र के चलते तो बालक की हत्या नहीं की। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।  
विज्ञापन


पिता के अवैध संबंधों की भेंट चढ़ गया मासूम विकास
मिरहची। पिता के अवैध संबंधों का खामियाजा सात वर्षीय विकास को अपनी जान देकर गंवाना पड़ा। महिला के पति ने उसकी हत्या कर दी।
बता दें, थाना मिरचही के गांव अगरपुर निवासी नेम सिंह का सात वर्षीय पुत्र विकास 30 अप्रैल को गांव में ही दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते ही गांव से लापता हो गया। रविवार सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने करू नदी के पास एक गड्ढे में से बालक का पैर बाहर निकला देखा। यह देख अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए और थाना पुलिस को सूचना देकर गड्ढे में से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने शव की पहचान विकास के रूप में की। विकास के गायब होने के बाद उसके नाना चंद्रकमल ने दामाद नेम सिंह पर धेवते का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि नेम सिंह के पड़ोसी दलबीर की पत्नी के साथ अवैध संबंध है और इनका विरोध करने पर वह अपनी पत्नी रेनू के साथ भी मारपीट करता था। इसी  के चलते उसने महिला के साथ मिलकर विकास का अपहरण किया है। अब विकास का शव मिलने के बाद अब हत्या का आरोप दलबीर पर लग रहा है।


जिस दिन  विकास का अपहरण हुआ, उस दिन नेम सिंह और दलबीर की पत्नी भी गांव में नहीं थे। दोनों को आगरा में देखा गया। परिवारीजनों का कहना है कि दलबीर पत्नी के साथ अवैध संबंधों की खुन्नस में विकास की हत्या की और शव दबा दिया।थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed